अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की रही भीड़, मंदाकिनी में लगाई डुबकी
चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में ज्येष्ठ माह के अमावस्या मेला में भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर में तेज धूप के दौरान भीड़ में कुछ कमी आई। श्रद्धालुओं ने रामघाट पहुंचकर पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाई। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक प्रभु श्रीराम और कामदनाथ के जयकारे गूंजते रहे। मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं संभालने में यूपी-एमपी प्रशासन डटा रहा। शनिवार को तड़के से ही मंदाकिनी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। भीषण गर्मी की वजह से ज्यादातर श्रद्धालु सुबह ही पहुंचे। मंदाकिनी के रामघाट, भरतघाट, राघव प्रयागघाट व आरोग्यधाम के पास करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। रामघाट में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.