अमावस्या मेला को लेकर प्रशासन ने किया रुट डायवर्जन
चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। चैत्र माह के अमावस्या मेला को लेकर पुलिस प्रशासन ने रुट डायवर्जन किया है। मेला क्षेत्र में दो दिन के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान लगातार दो दिन 18 व 19 मार्च को भारी वाहनों का आवागमन दूसरे मार्गों से होकर होगा।धर्मनगरी चित्रकूट में हर बार अमावस्या मेला के दौरान स्थानीय के अलावा दूसरे जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। चैत्र माह का अमावस्या मेला 18 मार्च बुधवार को होना है। लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी आकर रामघाट में मंदाकिनी स्नान करेंगे और फिर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाएंगे। अमावस्या मेला को देखते हुए पुलिस महकमे ने मुख्यालय कर्वी से होकर 18 मार्च को सुबह छह बजे से 19 मार्च की आधी रात 12 बजे तक भारी वाहन आवागमन नहीं करेंगे। केवल आपातकालीन एवं आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.