अमावस्या-पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए अलीगढ़-राजघाट नरौरा स्पेशल ट्रेन, कई ट्रेनों में बढ़ाए कोच
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 11 -- अमावस्या और पूर्णिमा पर राजघाट नरौरा में स्नान और धार्मिक आयोजनों के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अलीगढ़ जंक्शन से राजघाट नरौरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए चार ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04187/04188 अलीगढ़ जंक्शन- राजघाट नरौरा-अलीगढ़ जंक्शन अनारक्षित स्पेशल 11 से 26 सितंबर तक दो फेरे लगाएगी। ट्रेन 04187 अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर मऊगंज, हरदुआगंज, सुनमई हॉल्ट, गोदरा हॉल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हॉल्ट और डिबाई होते हुए सुबह 7:15 बजे राजघाट नरोरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04188 राजघाट नरोरा से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.