अमावस्या पूजन को लेकर तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
आदित्यपुर, जून 15 -- आदित्यपुर। जगन्नाथ प्रभु रथ यात्रा मंदिर पूजा समिति की ओर से सोमवार को रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा मंडप में अमावस्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। पूजन कार्यक्रम शाम 6.45 बजे शुरू होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि अमावस्या के अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी।समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल को सजाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। समिति ने आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- अलबेली सरकार मंदिर में नौका विहार के दर्शन को उमड़े भक्त समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.