हापुड़, जुलाई 15 -- आषाढ़ अमावस्या पर चार लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और लठीरा स्थित गंगा में आस्था की डुबकी लगा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। आषाढ़ माह की अमावस्या के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन सोमवार की शाम को ही शुरू हुआ। जिसके चलते सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर फुल होने पर आसपास के जनपदों से आए लोगों को पक्का बांध, आरती प्लेटफार्म, मुख्य बाजार में शिवचौक, रेलवे स्टेशन रोड पर रात बितानी पड़ी। अधिकांश श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंच गए थे, जहां प्रात 4 बजते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी मंगलवार की देर शाम तक निरंतर चलता रहा। डुबकी ...