अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ में लगाई आस्था की डुबकी
सीतापुर, मई 16 -- नैमषारण्य, संवाददाता। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती एवं नैमिषारण्य स्थित पवित्र चक्र तीर्थ में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान दक्षिणा देकर अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। इसके बाद आदिशक्ति मां ललिता देवी के दर्शन किये। मां ललिता देवी के दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं ने पौराणिक मंदिर हनुमानगढ़ी, पांडव किला, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, सिद्धेश्वर मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, देव देवेश्वर महादेव मंदिर, रूद्रावर्त, त्रिशक्ति धाम,देवपुरी, बालाजी, काली पीठ आदि पौराणिक मंदिरों में दर्शन पूजन किया। रात तक यह सिलसिला चलता रहा। अमावस्या मेले को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। नैमिषारण्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.