अमरोहा, मार्च 19 -- गजरौला, संवाददाता। अमावस्या पर बुधवार को क्षेत्र के बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर-हर गंगे के जयघोष से घाट गूंज उठे। पूरा क्षेत्र भक्तिमयी माहौल में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की कामना की।तड़के में मौसम में घुली ठंडक के बावजूद श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्य के अलावा, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान किया। बहुत से श्रद्धालु मंगलवार रात ही बृजघाट पहुंच गए, जिन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। गंगाघाटों के किनारे अनुष्ठान कराते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज में सुख, शांति ...