मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मंगलवार को कृष्ण पक्ष की फाल्गुन अमावस्या पर श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन रेलवे स्टेशन के सामने किया गया। भंडारे में आलू की सब्जी, पूरी, छोले चावल और खीर का वितरण किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर संस्थापक भीमसेन कंसल, जेपी गोयल, विनोद राठी, विकास अग्रवाल, योगेश गोयल, रजत राठी, हरिमोहन सिंघल, प्रभाकर त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...