अमावस्या पर मढ़िया घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- जेठ माह की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को मैगलगंज क्षेत्र के मढ़िया घाट स्थित पवित्र गोमती नदी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही हजारों श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाई और पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर गोमती स्नान और भगवान शिव के दर्शन से पितृदोष दूर होता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई समेत आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तड़के से ही घाट पर पहुंचने लगे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मढ़िया घाट स्थित प्राचीन पारस नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर मढ़िया घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, गोमती में लगाई डुबकी मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.