हापुड़, अगस्त 12 -- सावन की अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर पुण्यार्जित किया। बुधवार को सावन अमावस्या के पावन अवसर पर मोक्षदायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु मंगलवार शाम से ही ब्रजघाट आने लगे थे। दिन ढलते ही ब्रजघाट गंगानगरी की सैकड़ों धर्मशालाएं, आश्रम और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गए। श्रद्धालुओं को पक्का घाट, आरती प्लेटफार्म, मुख्य बाजार में शिवचौक, घंटाघर और रेलवे स्टेशन रोड पर खुले स्थानों पर रात बितानी पड़ी। देर रात होते ही अधिकांश श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंच गए। बुधवार सुबह चार बजते ही शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने पर हर-हर गंगे के जयकारों के बीच डुबकी लगाने का सिलसिल...