अमावस्या पर फरधान में धूमधाम से हुआ वट-वृक्ष व इमली विवाह
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- फरधान। शनिवार को फरधान में ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर वट वृक्ष एवं इमली के पौधों का विवाह पूरे विधि-विधान एवं धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को विनोद कुमार दीक्षित और पत्नी दोनों लोगों ने मिलकर बरगद और इमली के विवाह में प्रमुख भूमिका निभाते हुए यजमान बने । पंडित गौरव दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोपी संस्कार, जनेऊ संस्कार एवं विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बन्ना-बन्नी गीतों के बीच ग्रामीणों ने वर एवं वधू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया। सनातन मान्यताओं के अनुसार बिना विवाह कराए वट सावित्री पूजन अधूरा माना जाता है। यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी पति की दीर्घायु विवाह संपन्न होने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.