बांदा, अगस्त 9 -- बांदा। सावन माह की अमावस्या पर चित्रकूट परिक्रमा के लिए जा रहे हजारों पैदल श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा जिला धर्ममय नजर आ रहा है। वहीं कांवड़ियों के जत्थे में शामिल भक्तों के बम बोल के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। रविवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल श्रदालुओं की कतारें लगी रहीं। जगह-जगह उनके लिए भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। सावन माह की अमावस्या इस बार 12 अगस्त बुधवार को पड़ रही है। भगवान कामदनाथ (चित्रकूट) के दर्शन के लिए हर साल की तरह इस बार भी दो दिन से पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की कतारें नजर आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: रात हो या दिन, 'बोल बम का सहारा', बाबा धाम की ओर बढ़ते जा रहे कांवरियों के कदम महिला व पुरुष भक्त रास्ते में ढोल-मजीरा के साथ संकीर्तन कर रहे हैं तो जयकारे लगा रहे है...