रुद्रपुर, अगस्त 12 -- नानकमत्ता। अमावस्या के अवसर पर बुधवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में भव्य धार्मिक दीवान सजाया गया। तड़के से ही दूर-दराज से पहुंची संगत ने पवित्र अमृत सरोवर में स्नान कर मत्था टेका और गुरुओं की महिमा का गुणगान सुना। संगत ने पवित्र पंजा साहिब, बाउली साहिब और दूध वाले कुएं के दर्शन कर परिक्रमा की। इसके बाद लंगर हाल में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अमृत संचार का भी आयोजन किया गया। धार्मिक दीवान में विभिन्न धार्मिक जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर गुरवंत सिंह, प्रकाश सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह पन्नू, देवेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह ढिल्लो, स...