रुद्रपुर, फरवरी 17 -- अमावस्या के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओं (संगत) ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार तड़के से ही संगत का गुरुद्वारा साहिब पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान के पश्चात मत्था टेका और पंजा साहिब की परिक्रमा की। इस दौरान संगत ने धार्मिक अजायबघर (संग्रहालय) जाकर गुरुओं के गौरवशाली इतिहास की जानकारी ली। अमावस्या के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरुवाणी और कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। सभी ने लंगर हॉल में प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा संगत की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही, संगत ने कार सेवा डेरा पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया और गुरुद्वारा परिसर में लगी दुकानों से जमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.