अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़ा जनसैलाब
हरिद्वार, मार्च 18 -- अमावस्या पर बुधवार को तड़के से हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर दिनभर स्नान का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से परिवार की खुशहाली और जीवन में शांति की प्रार्थना की। कई श्रद्धालुओं ने पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधान से तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए। वहीं, मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर में भी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। गंगा स्नान के बाद भक्त मंदिर पहुंचकर अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते नजर आए। पंडितों के मार्गदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.