अमावस्या पर गंगा स्नान के साथ किया दान पुण्य
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। गंगा भक्तों ने पुण्य की डुबकी लगायी और दान पुण्य बांटा। दिन भर हर हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, बदायूं आदि जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पांचालघाट पर पहुंचे। सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ रही। चटक धूप के बीच श्रद्धालु पूरे दिन गंगा स्नान को पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगाघाटों पर पूजा अर्चना की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकन्नी रही। गंगा पुत्रों ने गंगा में बढ़े हुये पानी को देखते हुये स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं को सचेत किया। यह भी पढ़ें- भौमवती अमावस्या पर राजघाट गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु हालांकि गंगाघाटों पर बेरीकेडिंग भी थी। लेकिन इसके बाद भी गंगा पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.