बांदा, अगस्त 8 -- पैलानी। पैलानी तहसील क्षेत्र के कई दर्जन गांव से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण मास की पावन अमावस्या के चलते पैदल यात्रियों का विशाल जन समूह आज से चित्रकूट धाम की पदयात्रा में जाना शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर जनपद बांदा सहित हमीरपुर फतेहपुर घाटमपुर तथा महोबा जिले से भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे अपने सिर पर जरूरत का सामान लादकर चित्रकूट धाम की पदयात्रा के लिए अभी से निकल पड़े हैं। इनका पहला पड़ाव बांदा, दूसरा पढाव अतर्रा, तथा तीसरा पड़ाव भरतकूप मे होगा इन पत्र यात्रियों के साथ-साथ अन्य साधनों से यात्रियों का सामान इनके साथ-साथ सड़क मार्ग से श्रद्धालु भक्तों तक पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- कामतानाथ के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना पदयात्रा में श्रद्धालु भक्तों द्वारा जगह-जगह पद यात्रियों के लिए नाश्ते पानी ...