अमावस्या के दिन गंगा घाटों पर पितरों की शांति के लिए किए अनुष्ठान
आगरा, मई 16 -- तीर्थ नगरी सोरों की हरिपदी गंगा समेत जिले के गंगा घाटों पर ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। हरिपदी गंगा पर राजस्थान, मध्ययप्रदेश के साथ आस-पास के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति के लिए पिंडदान किया व धार्मिक अनुष्ठान किए। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के निमित्त ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान किया। गंगा घाटों पर भी पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जरूरत मंदों को दान दिया। शनिवार की सुबह से हरिपदी गंगा पर पुरोहितों ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान क्रिया कराना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- अमावस्या स्नान पर कड़ा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान व मध्यप्रदेश से आए हजारों श्रद्धालु देवताओं को सिर पर रखकर गंगाघाटों पर आते रहे। हरिपदी गंगा में विधि विधान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.