औरैया, अप्रैल 17 -- अजीतमल, संवाददाता। अमावता-सिकरोड़ी मार्ग (एनएच-19) पर बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को लेकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है। विधायक ने पत्र में इस मार्ग को जनपद का प्रमुख संपर्क मार्ग बताते हुए कहा कि यह कई गांवों और प्रमुख बाजारों को जोड़ता है। यहां से रोजाना भारी संख्या में ट्रक, बसें, कृषि यंत्र और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिसके चलते अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण आम लोगों, किसानों, व्यापारियों और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर ओवरब्रिज की मांग तेज, विधायक ने गडकरी को लिखा पत्र उन्होंने यह भी बताया कि मार...