नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- अमाल मलिक ने हाल में सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF पर उन्हें क्रेडिट नहीं देने का आरोप लगाया था। अमाल ने 11 साल पहले सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' के लिए म्यूजिक दिया था। लेकिन जब एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए पोस्ट शेयर किया गया था तो उनका नाम शामिल नहीं था। अमाल ने सोशल मीडिया पेज संभाल रहे लोगों पर तंज कसा। अब उनके छोटे भाई अरमान मलिक भी सपोर्ट में आ गए हैं। अमरान ने हाल में एक यूजर्स को जवाब देते अपने भाई की मेहनत के बारे में दुनिया को बताया।भाई अमाल मलिक के सपोर्ट में आए छोटे भाई अरमान मलिक अमाल के कमेंट के बाद कई यूजर्स ने उन्हें एहसान फरामोश बताया। एक यूजर ने दोनों भाईयों जो टारगेट करते हुए लिखा, 'दोनों भाईयों की क्या शर्मनाक हरकत है। जो सपोर्ट इन्हें मिला है उसके लिए इन्हें आभारी होना चा...