पिथौरागढ़, मई 1 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना और झूलाघाट पुलिस की ओर से अमाली एवं गौरीहाट गांव में चौपाल लगाई गई। थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इधर झूलाघाट एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गौरीहाट में चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने अमाली, गौरीहाट गांव में चौपाल लगाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.