गाजीपुर, फरवरी 26 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के अमारी रेलवे गेट संख्या 13 का बूम एक मीनी ट्रक के टक्कर से टूट गया, जबकि सुबह छपरा इंटर सीटी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। घटना के समय गेटमैन बूम बंद कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बूम तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए वाहन संख्या नोट कर स्टेशन मास्टर और रेल प्रशासन को सूचना दी। टूटे बूम की मरम्मत के कारण गेट के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा। कर्मचारियों ने मरम्मत कर जल्द ही गेट खोल दिया। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.