अमारी पंचायत में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, ग्रामीणों ने सुनी 'मन की बात'
जमुई, जून 29 -- खैरा, निज संवाददाता बिहार सरकार की पहल विकसित भारत समृद्ध बिहार अभियान के तहत रविवार को खैरा प्रखंड की अमारी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शशिकला देवी ने की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के समग्र विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्त्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्त्रम मन की बात के सामूहिक श्रवण से हुई। इसके बाद पंचायतों में हुए उत्कृष्ट विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिससे ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और पंचायतों की भूमिका की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.