अमरोहा, अगस्त 23 -- अमरोहा में मासूम अमायरा की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत का राज जानने को जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान गाजियाबाद की फोरेंसिक टीम ने कुछ सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा लैब भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकती है। दूसरी तरफ हर एंगल पर पुलिस की जांच जारी है। गौरतलब है कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी सैलून संचालक मोहम्मद रजा की तीन साल की बेटी सोमवार सुबह लापता हो गई थी। मासूम अपनी दादी फात्मा के साथ गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार के घर गई थी। वहां घर के बाहर हमउम्र भाइयों के साथ खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला था। शुक्रव...