अमान्य कक्षाएं संचालित करने पर पांच विद्यालयों को नोटिस
बाराबंकी, मई 8 -- मसौली। क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त एवं आरटीई 2009 के मानकों को दरकिनार कर संचालित निजी विद्यालय नौनिहाल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसमें कहीं न कहीं अभिभावकों की भी जिम्मेदारी सामने आती है, जो बिना मान्यता प्रपत्र की जानकारी किए बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों में करा देते हैं।
जांच में सामने आए तथ्य खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार द्वारा की गई जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मसौली चौराहे पर संचालित आनंद विहार कॉवेंट स्कूल में कक्षा एक से पांच तक की मान्यता पाई गई, जबकि विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 10 तक संचालन होता मिला। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद शिवांगी ने इसकी पुष्टि की। जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में दो निकास द्वार, समुचित पेयजल, शौचालय व्यवस्था तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.