हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। काम के बहाने हरियाणा के फरीदाबाद बुलाकर राठ के 20 वर्षीय युवक को अमानवीय यातनाएं दी गई। उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी गई। उसके बाद उसे लात-घूंतों और डंडे से पीटा गया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। मारपीट का वीडियो भी हमलावरों ने ही सोशल मीडिया में वायरल किया है। मारपीट के शिकार युवक का दिल्ली में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार न्याय को भटक रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में 7 मिनट 43 सेकेंड के वीडियो में राठ कस्बे के भटियाना मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवक संदीप को दो युवक अमानवीय यातनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेहोशी हालत में जमीन में पड़ा है। उसको लात-घूंतों से पीटने के साथ ही डंडे से बुरी तरह से पीटा जा रहा है। जिससे वो लहूलुहान ह...