अमानवीय कार्य के आरोप में दो चतुर्थवर्गीय कर्मी निलंबित
बेगुसराय, मार्च 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल में घटित एक घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कर्तव्य में लापरवाही एवं अमानवीय व्यवहार के आरोप में दो चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल में एक मरीज के ऑपरेशन के उपरांत कटे हुए मानव अंग (पैर) के निस्तारण में निर्धारित बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन मानकों का पालन नहीं किया गया। संबंधित कर्मियों द्वारा अंग को नियमानुसार सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने के बजाय कचरा ट्रॉली में छोड़ दिया गया। यह अत्यंत गंभीर लापरवाही का द्योतक है। अगली सुबह उक्त ट्रॉली अस्पताल परिसर के बाहर रखे जाने के दौरान एक आवारा कुत्ता उस कटे हुए अंग को मुंह में लेकर भागने लगा। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.