रुद्रपुर, अगस्त 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए एक निजी स्लीपर बस में 134 यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। इनमें 31 बच्चे भी शामिल थे। यूपी के बहराइच से चली बस में एक स्लीपर बर्थ पर आठ-आठ यात्रियों को बैठाया गया था। परिवहन विभाग ने मंगलवार देर रात करीब एक बजे लालपुर क्षेत्र में बस को रोककर कार्रवाई की। जांच में बस का परमिट भी अवैध मिला। ओवरलोडिंग समेत कई नियमों के उल्लंघन पर बस सीज कर दी गई। 1.32 लाख का जुर्माना लगाया गया। यात्रियों को दूसरी बसों से भेजने की व्यवस्था की गई। शाम तक कुछ यात्री रुद्रपुर में ही फंसे हुए थे। यह भी पढ़ें- ट्रेन को टक्कर! 30 सीटर बस से इतने यात्री निकले गिनती में लग गए 4 घंटे, यूपी से पंजाब जा रही थी जानकारी के मुताबिक, जय संकटा मां टूर एंड ट्रैवल्स के नाम ...