हापुड़, मार्च 31 -- थाना धौलाना इलाके के गांव शेखपुर खिचरा में एक सात साल के बच्चे को चोरी करने के आरोप में डीप फ्रिज में बंद कर दिया। डीप फ्रीज में बंद करने के बाद उसकी गर्दन से चाकू काटने की धमकी भी दी गई। जिस घटनाक्रम की वीडियो बनाकर क्षेत्र में दहशत बनाने का माहौल बनाया गया। वीडियो वायरल होने पर धौलाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव शेखपुर खिचरा निवासी एक युवक की डेंटिंग पेटिंग की दुकान है। जिसमें एक 7 वर्षीय किशोर दुकान के अंदर पहुंच गया। इसके बाद किशोर ने दुकान से कुछ सामान उठा लिया। दुकानदार ने मासूम को चोरी करने के आरोप में डीप फ्रीज में बंद कर दिया। काफी देर तक बच्चे को उसमें बैठाकर कर रखा गया। जिसकी वीडियो बनाकर क्षेत्र में खौफ बनाए रखने के लिए वायरल भी करा दिया गया। वीडियो में एक युवक बच्चें को डीप ...