पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर। जनता दल यूनाइटेड के पलामू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने रविवार को सहयोगियों के साथ सांसद वीडी राम का नए साल पर स्वागत किया। साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र में किए गए विकास के लिए बधाई भी दी। जदयू के कार्यकर्ताओं ने सांसद से अमानत बराज से निकलने वाले नहर का निर्माण पूरा कराने के लिए मामले को उठाने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र के किसानों की समस्या दूर हो और वे आत्मनिर्भर किसान बन सके। सांसद ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जदयू के जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर, गढ़वा जिला अध्यक्ष मानिक राय, सतीश कुमार आदि मौके पर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.