बिजनौर, दिसम्बर 16 -- अमानगढ़ वन क्षेत्र में हुई शीतकालीन सारस गणना में सारसों की संख्या में आशान्वित वृद्धि दर्ज की गई है। जिससे रेंज प्रशासन उत्साहित है। दो दिनों से चल रही यह गणना मंगलवार को संपन्न हुई। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि रेंज क्षेत्र में सारस गणना के लिए लगभग सात टीमें गठित की गई थीं। सभी टीमों से प्राप्त आंकड़ों को संकलित कर विभाग को भेजा जाएगा। प्रकृति प्रेमी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अमानगढ़ वन क्षेत्र सुरक्षित व आदर्श पर्यावास होने के कारण यहां दुर्लभ व संकटग्रस्त प्रजातियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह क्षेत्र के स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर संरक्षण व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सारस का बढ़ता कुनबा अमानगढ़ रेंज के लिए शुभ संकेत है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सारस की घटती संख्या को देखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.