बिजनौर, अप्रैल 27 -- रेहड़। तीन दिन से लापता एक वृद्ध रविवार को घायल अवस्था में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के जंगल में मिला। घायल को वनकर्मियों ने उसके परिजनों की मदद से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाने के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुर (उत्तराखंड) के कोतवाली के गांव रामनगर वन निवासी नसीम अहमद ने बताया कि उसके पिता 68 वर्षीय अख्तियार हुसैन पुत्र नन्हे शाह बीते शुक्रवार अप वन क्षेत्र के नजदीक स्थित एक मजार पर गए थे। यह भी पढ़ें- तिउज के जंगल में भीषण आग,जीव-जंतुओं की बढ़ी मुश्किलें अगले दिन तक न लौटने पर तलाश शुरू की गई। गांव हजीरों फार्म के गुरुद्वारे पर लगे कैमरों में अख्तियार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.