मेरठ, मई 8 -- बहसूमा क्षेत्र के मोड़ कला गांव में गुरुवार को रेस्क्यू किए गए तेंदुए को शुक्रवार को बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह ग्राम मोड़ कला में उस समय हड़कंप मच गया जब किसान लोकेंद्र के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। खेतों पर जाते समय किसानों ने तेंदुए को देखकर दहशत में आ गए। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया और शुक्रवार सुबह तेंदुए को अमानगढ़ रेंज के घने जंगल में छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पहले पकड़ाया फिर छोड़कर भागे लोग, लगी रही सैकड़ों की भीड़ड्रोन और आधुनिक तकनीक का उपयोग तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रो...