औरैया, जून 24 -- कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को विकास भवन सभागार ककोर में 'ग्रो सेफ फूड : अमानक एवं अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान अभियान 2.0' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सुरक्षित कृषि, रसायनों के संतुलित उपयोग तथा जैविक खेती के लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार ने किसानों को कीटनाशी रसायनों के सुरक्षित प्रयोग, उत्पादों पर अंकित टैग, निर्देशों एवं वेटिंग पीरियड की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रसायनों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करने से फसलों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने किसानों को रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए ट्राइकोडर्मा, ब्यूवे...