अमानक कीटनाशियों पर सख्ती का संदेश, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह
कन्नौज, जून 27 -- कन्नौज। कृषि उत्पादों में कीटनाशी अवशेष कम करने और अमानक व अपंजीकृत कीटनाशियों के प्रयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों, कीटनाशी विक्रेताओं और कृषि विभाग के कार्मिकों को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से कीटनाशियों के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित कृषि उत्पादन के लिए किसानों को अनुशंसित कृषि पद्धतियां अपनानी होंगी। उन्होंने बताया कि अमानक और अपंजीकृत कीटनाशियों का उपयोग फसलों की गुणवत्ता के साथ मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे कृषि उत्पादों की बाजार में स्वीकार्यता और किसानों को मिलने वाले मूल्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.