रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- खटीमा, संवाददाता। अमाऊं में द डिवाइन योगशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एचएनबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज पाण्डेय ने किया। इसके साथ ही योग कक्षा की शुरुआत की गई। शुक्रवार को योगशाला की संस्थापक डॉ. मोनिका भैसोड़ा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को शांति एवं संतुलन भी प्रदान करता है। योगशाला में नियमित रूप से योगाभ्यास, ध्यान (मेडिटेशन), प्राणायाम एवं विभिन्न योग थेरेपी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसके अलावा यहां नृत्य कक्षाओं की भी व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। यहां डॉ. गुरेन्द्र सिंह, डॉ. अंगी, डॉ. हरेन्द्र मोहन, अचल वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...