भभुआ, अप्रैल 16 -- (पेज चार) रामपुर। अमांव पंचायत में पैक्स समिति के चुनाव को ले गुरुवार को पंचायत सरकार भवन बेलांव पर प्रकाशित कर दिया गया। यह सूची यथावत है। इसमें न नाम जोड़ा गया है और न ही विलोपित किया गया है। इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने दी और बताया कि वैसे इस पैक्स समिति में नाम जुड़वाने के लिए 2 से 10 अप्रैल तक लगभग 2300 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसका सत्यापन पंचायत सरकार भवन में किया गया। जांच के लिए 11 काउंटर बनाये गए थे। जो दावा-आपत्ति आवेदन मिले थे, सुनवाई के बाद एक भी नाम न जोड़ा गया है और न ही विलोपित किया गया है। इस मामले में प्राधिकार और डीसीओ से मार्गदर्शन की मांग की गई है। देसी-विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार भभुआ। सदर व सोनहन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 31 लीटर देसी-विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को...