आगरा, फरवरी 24 -- अमांपुर व कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 97 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। अमांपुर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में 62 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया है। कासगंज ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 35 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। विवाह के बंधन में बंधने के बाद नवदंपत्ति काफी खुश नजर आए। मंगलवार को अमांपुर के एटा रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 62 जोड़ें शादी के बंधन में बंधे। जबकि 17 मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह काजी के माध्यम से कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.