अमांपुर में सड़क किनारे से हटवाए अतिक्रमण, वाहनों की चेकिंग
आगरा, मई 27 -- जनपद में पांच दिन तक चलाए गए विशेष अभियान में अंतिम दिन अमांपुर कस्बा में मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही वाहनों की चेकिंग भी की गई। इस दौरान यातायात पुलिस ने 275 वाहनों के चालान किए, जबकि चार वाहन सीज करते हुए वाहन चालकों पांच लाख 70 हजार रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क भी अधिरोपित किया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गत 23 मई से पांच दिवसीय विशेष अभियान शुरू हुआ था। इस दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए लापरवाह वाहन चालकों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम दिन बुधवार को अमांपुर में कासगंज तिराहा पर दुकानदारों द्वारा रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। उन्हें हिदायत दी गई कि भविष्य में रोड के किनारे अनावश्यक रूप से ठेला व दुकान न लगाएं। दोबारा अतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.