अमांपुर में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
आगरा, मई 27 -- अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव मझोला में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर मौजूद मिले मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि मझोला गांव में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त गांव मझोला निवासी रजनेश की 25 वर्षीय पत्नी शबनम के रूप में की गई। जानकारी के बाद मायके सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव दामरी से मृतका के पिता नेकराम व अन्य परिजन पहुंच गए। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 8 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शबनम की शादी मझोला निवासी रजनेश के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.