आगरा, मार्च 29 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या ने रविवार को यहां प्रतिमाओं के अनावरण के मौके पर जनसभा को संबेधित करते हुए कहा कि, वीरांगना अवंतीबाई लोधी का सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी को उनके जीवन और संघर्ष को पढ़ना चाहिए और विचारों को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। राजू भैय्या ने पद्दम विभूषित श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक परम श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंहजी के अद्धितीय योगदान को नमन करता हुए उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प को दोहराया। सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने भी दोनों महापुरुषों के देश व समाज में उनके योगदान को नमन करते हुए लोधी समाज को एकजुट रहने का आव्हान किया। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा व रानी अवंतीबाई लोधी लोक कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित समारोह के स...