आगरा, मार्च 14 -- कस्बा के उमा सर्वेश बाल विद्या मंदिर में राजपाल सिंह सोलंकी की पुण्यतिथि पर एक विशेष योग शिविर शुरू हुआ है। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रो. जेसी चतुर्वेदी के सानिध्य में एवं जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति कासगंज उत्तर प्रदेश पश्चिम राम रक्षपाल सिंह ने विद्यालय परिसर में दैनिक योग कक्षा का भी शुभारंभ किया है। संचालन विद्यालय संचालक परंतप सोलंकी ने किया। इस दौरान राकेश पाराशर, विजय बाबू गुप्ता, योगेश कुमार, गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विपिन बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...