अमांपुर में क्लीनिक पर बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
आगरा, अगस्त 11 -- थाना क्षेत्र के गांव देवपुर में मंगलवार सुबह उपचार के दौरान एक क्लीनिक पर बुजुर्ग की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने व उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक देवपुर गांव निवासी 70 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। जानकारी के बाद परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन दिया और ड्रिप शुरू कर दी। उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही वीरेंद्र की तबियत और बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों में कोहराम शुरू हो गया। परिजनों ने उपचार में लापरवाही व गलत इंजेक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.