आगरा, जनवरी 24 -- अमांपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र से तीन वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अमांपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दविश देकर वारंटी जितेंद्र वर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश वर्मा, अमन वर्मा पुत्र जितेंद्र वर्मा, अंशुल वर्मा पुत्र राजू वर्मा निवासीगण कूंचा पाड़ा थाना कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अवधेश कुमार, मुख्य आरक्षी गिर्राज यादव, आरक्षी कुंवरपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.