आगरा, फरवरी 28 -- अमांपुर क्षेत्र में होली से पूर्व प्रदेश सरकार ने आधा दर्जन सड़कों के नव निर्माण व डाबरीकरण की सौगात दी है। अमांपुर के क्षेत्रीय विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके इन सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव दिए थे। प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों आवागमन में असुविधा हो रही थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आधा दर्जन सड़कों के नींव निर्माण व डाबरीकरण की मांग की थी। इन सड़कों में रामपुर मार्ग से सरसई वन तक, गड़रपुरा स्कूल से मिर्जापुर बिजली घर तक, कुलवारा थानपुर से रामनगर मार्ग, नौगांव से अमृतपुर वाया सुभाष इंटर कालेज तक, जमालपुर से चांदपुर राजवाह तक और थरा चीथरा गांव से खेड़ा मार्ग के अवशेष मार्ग तक के प्रस्ताव हैं। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.