आगरा, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र के नगला खारी के एक युवक की अलीगढ़ क्षेत्र में अपनी बहन के घर मौत हो गई। उसका शव बहन की ससुराल से गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत के कारण जानने के लिए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सांय नगला खारी के एक युवक की मौत की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यहां मृतक के बड़े भाई पप्पू ने पुलिस को बताया कि उसका 26 वर्षीय भाई कालू पुत्र आराम सिंह गत 14 फरवरी 2026 को अपनी बहन गुड्डू के घर गांव हरवंशपुर, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ गया था। गुरुवार की शाम उसकी मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन अलीगढ़ के गांव हरवंशपुर पहुंचे, करीब शाम सात बजे परिजन युवक के शव को गांव लेकर आए। उसके...