आगरा, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के भगूपुरा गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल घायलावस्था में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी गांव पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार भगूपुरा गांव में गुरुवार की शाम एक ही परिवार के लोगों में आपसी विवाद हुआ। इस दौरान मारपीट भी हुई। मारपीट में रुचि सोलंकी पत्नी पवन सोलंकी उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अमांपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घो...