आगरा, मार्च 10 -- बीएसएफ में सूबेदार के पद पर तैनात अमांपुर के थरा गांव के गुड्डन चौहान की सोमवार की देर रात दिल्ली के एम्स में मौत हो गई। वह पिछले दिनों छुट्टी पर घर आए थे, उसके बाद से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था। बुधवार को उनका शव गांव में आएगा। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी बीएसएफ के उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। परिजनों के मुताबिक मूल रूप से अमांपुर के गांव थरा निवासी लगभग 42 वर्षीय गुड्डन चौहान पुत्र रामवीर सिंह चौहान बीएसएफ में सूबेदार के पद पर तैनात थे। पिछले कुछ वर्षों से वह परिवार के साथ कासगंज में अमांपुर बाईपास मार्ग स्थितअनुष्का पुंढीर कॉलोनी में रह रहे थे। गत रविवार की रात करीब दो बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें आगरा ले गए। आगरा से रेफर किए जाने के बाद गुड्डन को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की ...