आगरा, मार्च 14 -- कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर में किराए पर रहे एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह घर में पड़ा मिला है। उसके पास कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, सल्फास गोली की डिब्बी पड़ी मिली है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मोहल्ला किदवई नगर में एक युवक की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना किया। मृतक की पहचान महेश पुत्र नरेश निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दस वर्षों से बच्चों के साथ अमांपुर में किराए के मकान में रह रहे हैं। उसके पति मैनपुरी में काम करते थे, गत दिनों होली पर वह घर आए थे। गुरुवार की रात पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से निकलकर ...