आगरा, जून 18 -- कस्बा के पीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम जरूरी केमीकल रीजेंट नहीं होने के कारण शोपीस बना हुआ है। पीएचसी पर उपचार के लिए आने वाले रोगियों की रीजेंट नहीं होने से जांच नहीं हो पा रही है। हेल्थ एटीएम से रोगियों की 50 से अधिक जांच नि:शुल्क होने की सुविधा है। अंमापुर पीएचसी पर रोगियों की जांच के लिए फरवरी 2023 में हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई थी। इस मशीन से रोगियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और लिपिड प्रोफाइल जैसी जरूरी जांचें मिनटों में होने लगी थीं। स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही से हेल्थ एटीएम मशीन कुछ महीने ही चली। पीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम से जांच के लिए जरूरी केमीकल रीजेंट नहीं होने से रोगियों की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में जरूरी जांच के लिए रोगियों को उपचार लिए distrito अस्पताल जाना पड़ रहा है। अमांपुर से कासगंज तक आन...